नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दोपहर करीब दो बजे मौसम पूरी तरह से बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला बदला लग रहा है और दोपहर के बाद तेज बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और अब झमाझम बारिश हो रही है। तो वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम और रेवाड़ी में सुबह सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 17, 18, 19 और 20 जून, यानी अगले तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहाना हो सकता है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने शहर को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश सुबह से ही देखी जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
