अनुराग दुबे की तलाश में पुलिस ने दी दविश, नोटिस चस्पा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनुपम दुबे के फरार चल रहे भाई की तलाश में पुलिस ने उनके घर पर दविश दी न मिलने पर नोटिस चस्पा कर वापस लौट आयी। थाना मऊदरवाजा में दर्ज एक मुकदमे में अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन लम्बे समय से फरार चल रहे है। शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाली व थाना महूँदरवाज पुलिस के साथ नगर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार मास्ट वांटेड की सूची में शामिल अनुपम दुबे के कसरट्टा निवास पर पहुंचकर अभियुक्त अनुराग दुबे की तलाश में घर की तलाशी ली, लेकिन वहां नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा कर घर पर मिले लोगों को हिदायत दी कि यदि अपने आपको को पुलिस या न्यायालय के समक्ष सरेंडर नहीं करते तो आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *