विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में महीयसी महादेवी सांस्कृतिक क्लब के तत्वाधान में वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ सरस्वती पूजन अर्चन व माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा0 केएम सचदेवा व विशिष्ठ अतिथि एनएकेपी महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 शशिकिरन सिंह एवं काशीराम महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 शिल्पी सिंह, बद्री विशाल महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 रश्मि प्रियदर्शनी एवं अनुशासक डा0 वीके तिवारी मंच पर मौजूद रहे। संचालन वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डा0 अजहर जुनैद आलम की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। एकल गायन, एकल नृत्य, एकल अभिनय, समूह गान, समूह नृत्य, नाटक एवं भाषण व प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। इस अवसर पर डा0 विनीता वर्मा, डा0 आलोक कुमार सिंह, डा0 हरिशिवनाथ गुप्ता, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, डा0 सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा, शीतल त्रिवेदी व शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामभान सिंह सेंगर, विनोद कुमार, योगेन्द्र कुमार सिंह, रणवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, आस्था रानी द्वितीय, नंदनी मिश्रा तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशी राजपूत प्रथम, दीक्षा दुबे द्वितीय, शिवप्रताप सिंह तृतीय रहे। एकल गायन में पूजा प्रथम, शशांक यादव द्वितीय, रोशनी तृतीय रही। एकल नृत्य में स्नेहा प्रथम, रागिनी शर्मा द्वितीय, शालिनी यादव तृतीय रही। समूह नृत्य में वंदनी भदौरिया, स्नेहा परिहार, सिमरन कश्यप, अनन्या विजेता रही। नाटक में आकाश अग्निहोत्री, धीरज कुमार, वंदनी, स्नेहा साहिल यादव, शुभ राजपूत, आर्शिन मिर्जा विजेता रहे। धन्यवाद कार्यक्रम प्रभारी ने ज्ञापित किया।
डीएन कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां देकर किया मंत्रमुग्ध
