सत्त परिश्रम से मिलती है सफलता: मिथिलेश अग्रवाल

 विद्यार्थियों को बारीकी से क्रिकेट का दिया गया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 18 मार्च से चल रहे क्रिकेट कैम्प में प्रशिक्षक और छात्र दोनों ही निरंतर परिश्रम कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयासरत हैं। प्रशिक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि कैम्प में विद्यार्थियों को बल्ले और गेंद की ग्रिप, उन्नत फील्डिंग तकनीक, फिटनेस के साथ-साथ खेल की अन्य बारीकियों को विस्तार से समझाया जा रहा है।
अंजनी कुमार, संजीव कुमार द्विवेदी और केके बाजपेई के प्रयास से छात्रों को क्रिकेट के गुर सिखाये गये। विद्यार्थियों ने खेल के प्रति जागरुकता दिखाते हुए क्रिकेट सीखा। जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार हुआ। निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि सतत परिश्रम सफलता की कुंजी है। उपनिदेशक अंजू ने कहा यह क्रिकेट कैंप विद्यार्थियों को खेल के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करता है। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने बताया कि कैंप में आधुनिक तकनीकों और नवीनतम प्रशिक्षण विधियों के माध्यम से छात्रों के खेल कौशल में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। हम निरंतर प्रयासरत हैं कि खेल के क्षेत्र में बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करें। मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी एग्जीविशन मैच 29 मार्च को ब्रह्मदत्त स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *