टैरिफ संकट के बीच पीएम मोदी बोले: किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं

समृद्धि न्यूज। अमेरिका टैरिफ संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों और मछुआरों के हित को ध्यान में रखकर एक बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। मोदी ने यह भाषण दिल्ली के आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया।


काफी लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के खिलाफ बार-बार टैरिफ लगाने की बात करते रहे हैं। इस माह के शुरू में अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की बात कही थी। फिर बीती रात उन्होंने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी।

किसानों की प्रगति के लिए लगातार कर रहें हैं काम

पीएम ने कहा कि मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है। किसानों की आय बढ़ाना, खेती पर खर्च कम करना, आय के नए स्रोत बनाने के लक्ष्यों पर हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने किसानों की ताकत को देश की प्रगति का आधार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *