सम्पूर्णता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का किया बखान

 गर्भवती महिलाओं को फूलमाला पहनकर भेंट की गयी फलों की टोकरी
शिक्षा विभाग के स्टाल पर नई शिक्षा नीति की दी गयी विस्तृत जानकारी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान फेज- 2.० की नीति आयोग के तहत बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में शासनादेश के अनुसार नीति आयोग के कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान फेज-2.० के तहत अधिकारियों ने भाग लिया। जनता की समस्याएं को हल करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के बीडीओ अमरेश चौहान ने निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण के तहत कई योजनाओं का बखान किया। वहीं विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने अपने अधीनस्थों को सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सभी को संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया। सीडीपीओ मीनाक्षी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, विधायक सुशील शाक्य ने गर्भवती महिलाओं को फूलमाला पहनकर फलों की टोकरी भेंट की। वहीं अबोध बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। समस्त अधिकारियों ने प्रांगण में लगे अपने-अपने विभागों के स्टालों पर जाकर उनके बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा समूह की महिलाओं के स्टालों का अधिकारियों ने गहनता से निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा, सीडीपीओ मीनाक्षी सिंह, सुपरवाइजर सुनीता उपाध्याय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, बीडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, बीडीओ ग्राम विकास सुखदेव सिंह, एडीओ एग्रीकल्चर रविंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण अंकुश कटियार, बीओ पीआरडी शुभम सिंह, जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार सहित विकासखंड के समस्त कर्मचारी तथा सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष आदेश राठौर, ग्राम प्रधान भटासा गोपाल गंगवार, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान सुमित कुमार शाक्य, ग्राम प्रधान अलाहदादपुर दिनेश कुमार यादव, प्रधान सातार,ा हर्षित गंगवार, राजीव कुमार सहित एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल में एनईपी-2020 के अंतर्गत नवाचारी शिक्षण, टीएलएम तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई। इस स्टॉल का संचालन सुमित कुमार, प्रतिभा वर्मा, संगीता शर्मा, कविता शाक्य, धीरज कुमार एवं अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुमित कुमार एवं प्रतिभा वर्मा ने नवाचार आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित सीखने तथा नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों पर प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया। जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन ने सराहा। प्रस्तुतीकरण में यह बताया गया कि किस प्रकार नवाचारी शिक्षण से बच्चों की सीखने की क्षमता, रुचि एवं समझ में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में सुमित कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, योजनाओं एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि शिक्षा विभाग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *