पिता ने पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे ससुरालीजनों ने हंगामा करते हुए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी विकास की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शुकरुल्लापुर निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री सुरभि से 11 महीने पूर्व हुई थी। विकास के अनुसार उसकी पत्नी सुरभि की आज गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काटा और हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी व अन्य पुलिस बल ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका के पिता विजेंद्र सिंह ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति विकास की फौती सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में पूछताछ के उपरान्त प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मौत होना प्रतीत हो रहा है। यदि मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त होती है तो आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों ने किया हंगामा
