तीसरे चरण के चुनाव में 46% उम्मीदवार करोड़पति, 20 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज 

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट के लिये मैदान में उतरे 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और 20 फीसद प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ‘उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच‘ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल में चुनाव लड़ रहे सभी 100 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। तीसरे चरण के प्रत्याशियों में बरेली से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रवीन सिंह एरन की संपत्ति सबसे ज्यादा लगभग 182 करोड़ है। इसी तरह फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव की संपत्ति लगभग 136 करोड़ है। सबसे कम संपत्ति आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हसनुराम अम्बेडकरी की है। उन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति 12 हजार रुपये बतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *