लाला रामभरोसे नरेश चन्द्र सर्राफ की दुकान पर इस बार धनतेरस व दीपावली पर कृष्णा की ब्राइंडेड ज्वैलरी व फैंसी आभूषण उपलब्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धनतेरस एवं दीपावली का त्योहार देखते हुए बाजार में रौनक लौटने लगी है। सोने-चांदी की दुकानों पर लगातार दामों में बढ़ोत्तरी होने के साथ मंदी छायी थी। जैसे-जैसे धनतेरस नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजार में रौनक दिख रही है। बुधवार को सर्राफा बाजार में रौनक दिखी और ठीक ठाक ब्रिकी हुई। नेहरु रोड स्थित लाला रामभरोसे नरेश चन्द्र सर्राफ की दुकान पर ग्राहक दिखे। सर्राफा व्यापारी अजय अग्रवाल ने बताया कि बिक्री अब ठीक ठाक हो रही है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80800 प्रति दस ग्राम था। चांदी १ हजार रुपये प्रति १० ग्राम थी। दीपावली को देखते हुए सोने के दाम में मामूली उछाल और भी आ सकता है। 82 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोने का भाव दीपावली तक जा सकता है। ऐसे में आम ग्राहक सोना खरीदने से परहेज कर रहा है। जरुरतमंद व जिन घरों में शादियां है वही लोग सोना खरीद रहे है। सोने के दाम आसमान छूने के कारण आम आदमी की पकड़ से सोना दूर होता जा रहा है। इस बार सोने की अपेक्षा चांदी की बिक्री धनतेरस पर ज्यादा होगी। चांदी के सिक्को के अलावा गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, पायल, बिछिया आदि बिक्री होने की संभावना है। अनमोल अग्रवाल ने बताया कि कृष्णा की ब्राइंडेड ज्वैलरी दुकान पर उपलब्ध है। ग्राहक अपने बजट के अनुसार पसंद कर रहे है। फैंसी डिजाइन के आभूषण व कृष्णा की ज्वैलरी विशेष रुप से धनतेरस पर दुकान पर उपलब्ध है।
