समृद्धि न्यूज। लोकआस्था के महापर्व छठ का आगाज आज से हो रहा है। नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना करने वाले श्रद्धालु इस चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ करेंगे। सनातन धर्म में छठ के महापर्व का महत्व बहुत है, आज से छठ का महापर्व शुरू हो चुका है। छठ का महापर्व छठी मैया और सूर्य देव को समर्पित है। आज नहाय-खाय है, कल खरना होगा, इसके बाद 27 अक्टूबर को शाम को अस्ताचलगामी सूर्य यानी डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। फिर छठ पूजा के अंतिम दिन यानी 28 अक्टूबर को उदयगामी सूर्य यानी उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके बाद ये महापर्व संपन्न होगा। छठ महापर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में दो बार सूर्य देव को अघ्र्य देने का विधान है।
