समृद्धि न्यूज। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2025 जीतकर महिला क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम हमेशा हमेशा के लिए दर्ज करवा दिया। मगर सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी जीतकर भी भारतीय टीम ने इतिहास बना दिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल जीतकर इतिहास रचा। यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है, जिसने 52 साल के इंतजार को खत्म किया। यह मुकाबला 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 52 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम इस मैच में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में शफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन बनाए। शैफाली वर्मा के पास इस मैच में शतक लगाने का मौका था, लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवा दिया। शैफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। सेमीफाइनल मैच मैच में शतक लगाने वाली जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। अमनजोत ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 58 के स्कोर पर रन आउट हुईं। साउथ अफ्रीका की तरफ से आयबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वाड्र्ट ने शानदार शतक (101 रन) बनाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत ने यह मुकाबला 52 रनों से जीता। भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने बल्ले से 58 रन बनाने के अलावा, गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 5 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शैफाली वर्मा ने भी 87 रन की पारी के साथ 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ, भारत महिला विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है। ठीक 8 साल पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों दिल तोडऩे वाली हार का सामना करना पड़ा था। मगर इस बार अपनी ही जमीन पर अपने लोगों के बीच टीम इंडिया के पास वल्र्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका था और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया।
इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी और इसकी पहली विजेता ही टीम इंडिया बन गई। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बदले आईसीसी की ओर से टीम इंडिया को 4.48 मिलियन डॉलर यानि करीब 40 करोड़ रुपये का इनाम मिला। ये महिला या पुरुष क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है। इतना ही नहीं, हर टीम की तरह भारतीय टीम को पहले से तय ढाई लाख डॉलर यानि करीब 2.22 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। इसके अलावा लीग स्टेज में हर मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को 34.314 डॉलर भी मिलेंगे। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में 3 मैच जीते थे, इस तरह उसकी झोली करीब 92 लाख रुपये और आए।
भावुक हरमनप्रीत ने ट्रॉफी लेते समय छुए जय शाह के पैर
खिताबी जीत के बाद एक ऐसा वाक्या देखने मिला जिसने सभी को चौंका दिया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से ट्रॉफी लेने आईं तो भावुक हरमनप्रीत ने शाह के पैर छुए, लेकिन आईसीसी अध्यक्ष ने तुरंत ही ऐसा करने से उन्हें रोका। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Just see the SANSKAR
Harmanpreet tried to TOUCH feet of Jay Shah but he REFUSED & in fact, BOWED to her as she’s Nari Shakti of Bharat 🇮🇳
Then he gave the trophy & LEFT the stage ASAP after the mandatory photos
Recall a leader who was pushed off the stage by the RUDE Aussies… pic.twitter.com/wjLpT6nS9R
— PallaviCT (@pallavict) November 2, 2025
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारे खिलाडिय़ों को बधाई।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।
