भारत ने फिर पाकिस्तान को पीटा, एशिया कप में बरकरार रखा अपना अजेय अभियान

समृद्धि न्यूज। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। इस टूर्नामेंट में ये भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया और शुभमन गिल ने 47 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत ने पाकिस्तान को लीग राउंड में हराने के बाद अब सुपर 4 राउंड में भी आराम से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल की दमदार पारियों के दम पर ये लक्ष्य आसानी से 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों में 74 रन बनाए। अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। शुभमन गिल ने भी 28 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े और इसके साथ ही पाकिस्तान को भारत ने फिर पीट दिया। इस जीत के साथ ही यह तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक पाती है।

दोनों टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले सात मैचों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से और ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने छह विकेट से दर्ज की थी, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *