Headlines

जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

समृद्धि न्यूज। भारत ने एक बड़ा आर्थिक मुकाम हासिल कर लिया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की ताजा रिपोर्ट (IMF 2025 Report) के मुताबिक, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। IMF के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की GDP अब 4.19 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है और इस मामले में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। आज के समय भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष एफआईएफ का हवाला देते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है। उन्होंने आगे कहा, केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में बड़े हैं। अनुमान है कि यदि वर्तमान गति बनी रही, तो 2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *