ट्रंप टैरिफ के बाद अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट ने बंद की सभी डाक सेवाएं

समृद्धि न्यूज। इंडिया पोस्ट ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग रोक दी है। यह कदम अमेरिका के नए कस्टम नियमों की अस्पष्टता और एयरलाइंस की असमर्थता के कारण उठाया गया है। अब पत्र, दस्तावेज और गिफ्ट आइटम भेजना संभव नहीं है। 30 जुलाई को ट्रंप प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि 100 डॉलर से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य होगी। भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद का असर अब आम लोगों की डाक सेवाओं पर भी दिखने लगा है। भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इसका मतलब यह है कि अब अमेरिका को कोई भी पत्र, दस्तावेज, पार्सल या 100 डॉलर तक के उपहार भी नहीं भेजे जा सकते। सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए नए नियम और भारतीय डाक वाहकों की असमर्थता के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। ये फैसला अमेरिका द्वारा 30 जुलाई 2025 को जारी किए गए एक आदेश नंबर 14324 के बाद लिया गया है। इस आदेश के मुताबिक, अब अमेरिका में 800 डॉलर तक के सामान पर कोई भी टैक्स या छूट नहीं मिलेगी, यानी 29 अगस्त से अमेरिका पहुंचने वाले हर पार्सल पर नया टैक्स नियम लागू हो गया है, इस वजह से भारतीय डाक विभाग ने सावधानी बरतते हुए सभी अमेरिकी डाक सेवाएं रोक दी हैं, नोटिस में साफ लिखा है कि अमेरिका भेजे जाने वाले डाक की बुकिंग और भेजना तब तक बंद रहेगा, जब तक कस्टम टैक्स और डेटा एक्सचेंज से जुड़ी सारी व्यवस्था पूरी तरह से लागू नहीं हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *