भारत ने पानी देने से किया इनकार तो पाकिस्तान करेगा युद्ध: बिलावल भुट्टो

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सोमवार को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के तहत इस्लामाबाद को पानी देने से इनकार किया तो पाकिस्तान युद्ध करेगा। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अपने बेफिजूल के बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिलावल ने सोमवार को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के तहत इस्लामाबाद को पानी का उचित हिस्सा देने से इनकार करता है, तो उनका देश युद्ध की ओर बढ़ेगा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 के समझौते को स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल न करने की घोषणा की थी।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 के सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था। भारत के इस कदम से पाकिस्तान में हडक़ंप मच गया था। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते ही इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल न करने की घोषणा की थी। अमित शाह की इस टिप्पणी से पाकिस्तान तिलमिला उठा था। वहीं अब बिलावल की यह टिप्पणी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा शाह की अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के प्रति की आलोचना के 2 दिन बाद सामने आई है।
बिलावल ने कहा कि सिंधु जल संधि अभी भी प्रचलन में है, क्योंकि समझौते को स्थगित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा, सिंधु (सिंधु नदी) पर हमला और भारत का दावा है कि सिंधु जल संधि समाप्त हो गई है और स्थगित है। सबसे पहले, यह अवैध है, क्योंकि सिंधु जल संधि स्थगित नहीं है, यह पाकिस्तान और भारत पर बाध्यकारी है, लेकिन पानी रोकने की धमकी ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *