भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

समृद्धि न्यूज। भारत अपनी रक्षा ताकत में लगातार इजाफा कर रहा है, साथ ही नए कीर्तिमान भी गढ़ रहा है।ेेे इस कड़ी में बुधवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस टेस्टिंग में सभी परिचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई। भारत का यह सबसे लंबे दूरी का मिसाइल है, जिसे भारत का ब्रह्मास्त्र कहा जाता है। एमआरआईवी तकनीक वाली अग्नि 5 मिसाइल एक साथ कई सौ किलोमीटर में फैले तीन ठिकानों पर हमला कर सकता है, और उसे पलक झपकते ही तबाह कर सकता है। यह मिसाइल 29,401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम है। भारत ने आज बुधवार 20 अगस्त 2025 को अग्नि 5 का सफल परीक्षण किया। इसके पहले इसी वर्ष 11 मार्च को इस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *