भारत अमेरिका 3 अरब डॉलर के जल्द खरीदेगा P-8I विमान

समृद्धि न्यूज। भारत और अमेरिका के बीच लगभग 3 अरब डॉलर (करीब 25ए000 करोड़ रुपये) के बड़े रक्षा सौदे पर सहमति बनने के करीब है। यह सौदा P-8I पोसीडॉन नौसैनिक गश्ती और पनडुब्बी-रोधी युद्धक विमानों से जुड़ा है। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रिश्तों और हालिया व्यापार समझौते के बीच, भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने वाला बड़ा कदम सामने आया है। भारत लगभग 3 अरब डॉलर की डील के करीब है, जिसमें छह P-8I विमान खरीदे जाएंगे। ये विमान न केवल अंडरवॉटर लड़ाई में मदद करेंगे, बल्कि समुद्री निगरानी और रणनीतिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वैसे तो भारतीय नौसेना के पास पहले से ही 12 P-8I विमान हैं, जो अरकोनम और गोवा से तैनात हैं। ये विमान पूर्व और पश्चिमी समुद्री किनारों की निगरानी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *