हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। Team India wins Bronze Medal in Hockey: पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस हॉकी में टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर आज ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए और भारत को स्पेन के खिलाफ बढ़त दिलाई जो अंत में निर्णायक साबित हुई।
नई दिल्ली.हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराया. भारतीय टीम की ओलंपिक में लगातार यह दूसरा मेडल है. इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दागे. अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच था. भारत ने ओलंपिक मेडल जीतकर श्रीजेश को यादगार विदाई दी.
18 साल लंबा करियर हुआ खत्म
भारत के अनुभवी गोलकीपर और हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक से पहले ही ऐलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा. पीआर श्रीजेश ने भारत के लिए कुल 4 ओलंपिक खेले और 2 बार भारत के लिए ओलंपिक मेडल भी जीता. बता दें, पीआर श्रीजेश ने 2004 में जूनियर टीम के साथ अपना करियर शुरू किया था, इसके बाद 2006 में सीनियर टीम में शामिल हुए. वह 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल और 2018 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं. इसके अलावा श्रीजेश 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता टीम, भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल की गोल्ड मेडल विजेता टीम और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं.
