समृद्धि न्यूज। दुबई एयर शो में बड़ा हादसा हुआ है। भारतीय तेजस विमान क्रैश हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा भीड़ के सामने उड़ान भरते समय हुआ। दुबई एयर शो में शुक्रवार को आयोजित उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:10 बजे तेजस प्रदर्शन के दौरान डेमो उड़ान भर रहा था, तभी अचानक विमान अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
VIDEO | Dubai: A Tejas fighter jet taking part in the Dubai Air Show nosedived during an aerial display and crashed this afternoon. The HAL-manufactured aircraft went down around pm local time while performing manoeuvres in front of a large audience. An official statement from… pic.twitter.com/qirtaKLivu
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2025
विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में काले धुएं का गुबार हवा में फैल गया। हादसे के बाद पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और यह भी साफ नहीं है कि उन्होंने समय रहते इजेक्ट किया या नहीं। वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हादसा होते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और भीड़ को हटाया, इसमें भीड़ी में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें पीछे हटाया गया। डिफेंस सोर्स का कहना है कि इंडियन एयरफोर्स का तेजस दुबई एयर शो के दौरान कै्रश हो गया है, पायलट की हालत का पता लगाया जा रहा है।

