उद्योग व्यापार मंडल ने कांवरियों का किया स्वागत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा कायमगंज के वार्ड-11 सधवाड़ा से गोला गोकर्णनाथ जाने वाली कांवड़ यात्रा में ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे, उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, पूर्व सभासद नरेश शर्मा व रेहान अहमद खान, संजीव गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मनीष अरोड़ा आदि सभी पदाधिकारी ने सभी शिव भक्त कांवरियों को मिठाई खिला कर, पट्टिका पहनाकर व फूल वर्षा कर स्वागत किया। सभी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले भक्तों को लंच टिफिन व पानी की बोतल भेंट कीं। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभासद आशिक मंसूरी ने किया। इस दौरान शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए गोला गोकर्णनाथ के लिए प्रस्थान कर गये। इस दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कांवरिये शिव भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखायी दिये। कांवरियों का कहना था कि वह कल सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *