पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल किया

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी रामकुमार पुत्र रामदास ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया दिनांक 14 अकटूबर को समय करीब 8.00 बजे मेरे भाई रामसेवक पुत्र रामदास अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी पड़ोसी आदर्श पुत्र रामनाथ, ओमकार पुत्र शर्मा प्रसाद, विकास पुत्र राम बहादुर, प्रमोद पुत्र श्यामा प्रसाद, राजकिशोर पुत्र रामनाथ पूर्व में हुए झगड़े को लेकर गाली-गलौज करने कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मेरे भाई रामसेवक के शरीर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *