लोडर ने मारी टक्कर मासूम की मौत…

कंपिल समृद्धि न्यूज। घर के बाहर खेल रही मासूम को लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ को अपनी तरफ आता देख चालक लोडर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव अकराबाद निवासी मोहन की तीन वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार सुबह बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वहां से दूध वाला लोडर तेज रफ्तार से गुजरा उसने प्रिया को टक्कर मार दी। इससे प्रिया सड़क पर गिर गई| और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।परिजनो व ग्रामीणों ने लोडर को घेरने का प्रयास किया लेकिन चालक लोडर लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनो ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका की माता रूपा का रो रोकर बुरा हाल हो गया।थाना प्रभारी आर के सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *