Headlines

आईएनएस विक्रांत से भी कराची पर हमला, बंदरगाह तबाह

समृद्धि न्यूज। भारतीय नौसेना की युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने कराची बंदरगाह के महत्वपूर्ण स्थानों पर जोरदार हमला किया है। इस हमले से बड़े नुकसान की खबर है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीती रात नौसेना ने कराची पर हमला बोला। अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने कराची पर हमला किया और बंदरगाह तबाह कर दिया। कोलकाता श्रेणी के विध्वंस पोत से भी पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। नौसेना ने 1971 के बाद पहली बार मोर्चा खोला है। मीडिया रिपोट्र्स में सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आईएनएस विक्रांत और अन्य नौसेना युद्धपोतों ने रात के अंधेरे में कराची के नौसेना बेस, ईंधन डिपो और सैन्य संपर्क केंद्रों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि हमले में सटीक मार करने वाली मिसाइलें और समुद्र से छोड़े जाने वाले लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *