सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता को निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाने का दरोगा पर आरोप

पीडि़ता के पिता ने सात लोगों के विरुद्ध दायर की याचिका, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किशोरी को बेहोश कर बंधक बनाकर कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने व पीडि़ता के साथ दरोगा द्वारा छेड़छाड़ व निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के मामले में पीडि़ता के पिता ने दरोगा सहित सात लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की है।थाना शमशाबाद के एक गांव के रहने वाले पीडि़ता के पिता ने दायर की याचिका में दर्शाया कि वह नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का पोषण कर रहा है। उसकी नाबालिक 15 वर्षी पुत्री जो दादी की देखभाल के लिए गांव में रहती है। मेरे पड़ोस में रहने वाले अंकुर ने मेरा नंबर ले रखा है। जिसके जरिए उसके दोस्त मोहित पुत्र रमेश निवासी अलीपुर थाना शमशाबाद ने मेरी पुत्री को 30 अगस्त को शाम के समय फोन कर गांव के बाहर बुलाया और उससे कहा कि अंकुर ने मिठाई भेजी, ऐसे खा लो। जिसे खाते ही वह अचेत हो गई। इस दौरान मोहित व अंकुर गाड़ी में डालकर नोएडा ले गया। जानकारी होने पर मैं वहां से तुरंत अपने गांव पहुंचा और पुलिस को घटना बताई, गुमशुदी दर्ज की गई। इस दौरान मेरी पत्नी से बातचीत के दौरान पता लगा कि अंकुर भी अपने कमरे से गायब है और ताला लगा है। शक होने पर पूरी घटना पुलिस को बताई। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने नोएडा से मेरी पुत्री को बरामद कर अंकुर को पकड़ लिया। पुत्री ने बताया कि अंकुर और मोहित व पवित्र पुत्र धनीराम निवासी अम्बरपुर थाना राजेपुर, श्यामू पुत्र नेत्रपाल निवासी टिमरुआ मऊदरवाजा, आदेश पुत्र नंदराम निवासी कथरियापुर कोतवाली फतेहगढ़, रवि पुत्र प्रेम शंकर निवासी आलापुर मल्लावा हरदोई मुझे एक सुनसान घर में ले गए। जहां सभी ने बारी-बारी से बलात्कार किया। पीडि़ता के बताने के अनुसार जिस घर में घटना घटित हुई वहां पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी देखकर भाग गये। इस दौरान पुलिस ने अंकुर व श्यामू को पकड़ लिया। पुलिस ने श्यामू से मोटी रकम लेकर वहीं छोड़ दिया और अंकुर को थाने ले आई। पीडि़ता का दरोगा अमित ने मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। जब मैंने कहा तो मुझे पीटने व हवालात में बंद कर देने की धमकी दी। मुझे व मेरी पत्नी को पुत्री से नहीं मिलने दिया। दरोगा अमित ने गाड़ी में बिठाकर उसके साथ अश्लील करते की। मोहित, अंकुर ने मुझे पैसा दिया है १६४ के बयान मैं चाहूंगा वैसे ही तेरी लडक़ी करेगी और मेरे पुत्र को बुलाकर दरोगा ने हवालात में बंद कर दिया और न्यायालय में अपने माफिक बयान कराये। जब पुत्री हमें सौंपी गयी तो उसने घर आकर रो-रोकर बताया कि दरोगा ने गाड़ी में मुझे निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ की और मेरा वीडियो अश्लील बनाया और धमकी दी कि यदि मेरे द्वारा बताए गए बयान नहीं दिए तो तेरे भाई को जेल भेज दूंगा। शिकायत एसपी से की, लेकिन मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *