समृद्धि न्यूज। हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक के अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हरियाणा में एक आईपीएस अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। आईपीएस वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित अपने मकान नंबर-116 में खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी जान चली गई। आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। वहीं आईपीएस वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार जापान दौरे पर है। वह सीएम नायब सिंह सैनी के साथ गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी।
जानकारी के मुताबिक, आईपीएस वाई पूरन कुमार एडीजीपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया, रोहतक में तैनात थे। मंगलवार दोपहर को उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित उनके निजी आवास पर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम और सीएफएसएल टीम वाई पूरन कुमार के निवास स्थान पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वाई पूरन सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार भी हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी है। इस समय अमनीत पी कुमार विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव हैं। पुलिस ने अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम आस-पास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है और आत्महत्या की वजह ढूंढने की कोशिश कर रही है। सभी पहलुओं को साथ में लेकर जांच की जा रही है।
बताते चले कि आईजी वाई पूरन कुमार बीते डेढ़ वर्ष से काफी सूर्खियों में रहे थे। उन्हें एडीजीपी रैंक से आईजी रैंक में प्रमोट किया गया था। आईजी वाई पूरन कुमार ने पिछले वर्ष वन ऑफिेसर वन हाउस पॉलिसी के तहत शिकायत दी थी और प्रदेश के कई अफसरों की शिकायत की थी। इस वजह से वह सूर्खियों में आए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई आईपीएस अफेसरों ने एक से ज्यादा सरकारी आवास ले रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी और एडिशनल चीफ सेके्रटरी पर भी जाति के आधार पर भेदभाव करने की शिकायत आयोग से की थी।
बताया गया मंगलवार को घर पर वाई पूरन कुमार और उनकी बेटी दो लोग ही थे, दोपहर के समय वाई पूरन कुमार अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर घर में बने बेसमेंट में गए और वहीं पर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बेटी जब बेसमेंट में पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई, पिता वाई पूरन कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बेटी चीखते चिल्लाते हुए बाहर आई तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं अभी तक आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड की असली वजहों का पता नहीं चल पाया है, बेटी कुछ बोल पाने की हालत में नहीं है। उसका रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी अमनीत पी कुमार को भी जानकारी दे दी गई है।
#WATCH | Chandigarh: Kanwardeep Kaur, Chandigarh SSP says, "We got information of a shooting at around 1:30 PM at Sector 11 Police Station. When we reached here, we found that a reported suicide had taken place. The body of IPS officer Y Puran Kumar was found at his residence.… pic.twitter.com/b6acTw3EIu
— ANI (@ANI) October 7, 2025
