ईरान: सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां, 200 से ज्यादा की मौत

समृद्धि न्यूज। ईरान में अब खामनेई सराकर के आम जनता ने बगावत कर दी हैं, लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। यहां पिछले 14 दिनों से लोग भारी संख्या में सडक़ों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो तेहरान में खामेनेई सरकार ने प्ररदर्शनकारियों पर गोलिया चलवा दी इस कारण तेहरान में करीब 200 लोगों से ज्यादा के मारे जाने की खबर हैं। ईरान में महंगाई और मुद्रा संकट के खिलाफ भडक़े विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। विरोध को देखते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलवाई है। गोलीबारी में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है, जिनमें अधिकतर युवा थे। इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के अनुसार ईरान में 7 जनवरी के बाद से विरोध प्रदर्शन तेजी पूरे देश में फैले हैं। राजधानी तेहरान से लेकर उत्तर-पश्चिमी ईरान तक लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। इसमें कहा गया है कि प्रदर्शनों से निपटने के लिए सरकार ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। कई स्थानों पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गाड्र्स कॉप्र्स को भी तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों के मौत को लेकर स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में अधिकतर युवा थे, जिनमें उत्तरी तेहरान के एक पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर मशीन गन से अंधाधुंध फायरिंग करने के दौरान मारे गए कई लोग शामिल थे। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। ईरान में जैसे-जैसे प्रदर्शन बढ़े सरकार ने इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक लोगों की पहुंच सीमित हो गई है। विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *