समृद्धि न्यूज। राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढऩे की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए। अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढऩे की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की। वहीं, एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए। युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं युवक ने यह उस उद्देश्य के लिए किया इसकी गहन जांच की जा रही है। अहमद शेख मंदिर के गेट डी वन से अंदर घुसा था, राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर युवक नमाज पढ़ रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई, इस दौरान उसको देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी, बवाल होने पर सुरक्षा बलों आरोपी युवक कोहिरासत में ले लिया।
