ईरान की सबसे बड़ी धमकी: हमें निशाना बनाया तो इजराइल की न्यूक्लियर साइट को तबाह कर देंगे

समृद्धि न्यूज। इजराइल की ओर से ईरान पर हमले की संभावनाओं के बीच ईरान ने खुले तौर पर धमकी दे दी है. यह धमकी ईरान के न्यूक्लियर प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी फोर्स के चीफ की ओर से दी गई है. इसमें कहा गया है कि यदि इजराइल ने गलती से भी ईरान की परमाणु साइट को निशाना बनाया तो ईरान इजराइल की न्यूक्लियर साइट को तबाह कर देगा.

इजराइल की ओर से ईरान पर हमले की संभावनाओं के बीच ईरान ने खुले तौर पर धमकी दे दी है. यह धमकी ईरान के न्यूक्लियर प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी फोर्स के चीफ की ओर से दी गई है. इसमें कहा गया है कि यदि इजराइल ने गलती से भी ईरान की परमाणु साइट को निशाना बनाया तो ईरान इजराइल की न्यूक्लियर साइट को तबाह कर देगा. ईरान के न्यूक्लियर प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी फोर्स के प्रमुख जनरल अहमद हक़तलब की ओर से इजराइल को ये धमकी दी गई है. इसमें कहा गया है कि ईरान अपनी परमाणु नीति में बदलाव करेगा. हकतलब की ओर से साफ तौर पर ये ऐलान किया गया है कि यदि इजराइल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाने की कोशिश की तो हम इजराइल के परमाणु प्लांट को तबाह कर देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *