नीति के साथ प्रीति का होना आवश्यक है: बजरंगी महाराज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा नगर कॉलोनी कादरी गेट निकट ओम शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास बजरंगी जी महाराज ने परीक्षित के जन्मोत्सव का सुंदर मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षित इतने शक्तिशाली थे कि उन्होंने कलयुग पर भी विजय पा ली थी। उन्होंने कहा कि कलयुग को उनके राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन जब समय चक्र घूमता है तो बड़े-बड़े धैर्यवान भी धैर्यवान हो जाते हैं। मनुष्य का जीवन सबसे उत्तम जीवन है। सफल जीवन के लिए मूल मंत्र है। नीति के साथ प्रीति का होना, परम आवश्यक है। राम नियम पूर्वक ही अपने भाइयों से प्रेम करते थे।इसी प्रकार व्यक्ति को अपने मित्र, पुत्र, पत्नी से नियम पूर्वक प्रेम करना चाहिए। उसमें किसी प्रकार का छल कपट प्रपंच सम्मिलित नहीं हो तो मनुष्य का जीवन श्रेष्ठ बन जाएगा। कथा पंडाल में आयोजित समिति सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *