झमाझम हो रही थी बरसात, तभी आसमान से गिरने लगे बीस-बीस किलो के ओले

जमीन की हालत देख सदमे में गए लोग

गुहाना गांव के एक खेत में मिला 15-20 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा ग्रामीणों के बीच कौतूहल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बर्फ का टुकड़ा आसमान से गिरा है। बर्फ का भारी-भरकम टुकड़ा गिरने के बाद बर्फ छोटे छोटे टुकड़ों में बिखर गई। जिन्हें ग्रामीण मौके से उठाकर ले गए।

राजस्थान में मानसून की सक्रियता के दौरान एक अजीब घटना घटी, जिसने सभी को चौंका दिया।  गुहाना गांव के खेतों में अचानक आसमान से 15-20 किलो भारी बर्फ गिरी. इससे जमीन में गड्ढा हो गया और विस्फोट की आवाज से ग्रामीण भयभीत हो गये. घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है जब हल्की बारिश हो रही थी. डीघ तहसीलदार जुगिता मीना ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम गुहणा गांव के खेतों में आसमान से बर्फबारी की  सूचना मिली. बर्फबारी के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम अधिकारी को दी

बूंदाबांदी के बाद गिरे ओले
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. इलाके में बूंदाबांदी हो रही थी. तभी ग्रामीणों को धरती पर कुछ गिरने का अहसास हुआ. पहले तो उन्हें लगा कि कहीं भूकंप तो नहीं आया है. इसके बाद जब कुछ लोग खेतों से गुजर रहे थे तो उन्होंने जमीन पर बड़े-बड़े ओले देखे. इनका साइज काफी बड़ा था. जमीन पर गिरने की वजह से उनके कुछ हिस्से टूट गए थे. इसके अलावा जहां ये ओले गिरे थे, वहां गड्ढा हो गया था.

हैरत में पड़े लोग
डीग की तहसीलदार जुगिता मीणा ने इस खबर को कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि गुहाना गांव के खेत से विशाल बर्फ के गोले गिरने की खबर उन्हें मिली है. पटवारी को मौके पर जाकर टी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. ओले के बारे में सबसे पहले ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी को दी थी. इसके बाद मौके पर पहुंचे पटवारी ने ओले के टुकड़े को जाँच के लिए लैब भेज दिया है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इलाके में ओले नहीं गिरे हैं. बादल काफी नीचे हैं इस वजह से ओले गिरने की संभावना ही नहीं है. अब लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है.

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *