
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वकीलों के हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले सरल स्वभाव के अधिवक्ता जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने समृद्धि न्यूज को अपने दिये गये साक्षात्कार में बताया कि अगर मैं अध्यक्ष बना, तो अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर बनवाने के लिए प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा विधि एक व्यवसाय है। इसलिए अधिवक्ताओं के बैठने के लिए विधिवत चेम्बर होने चाहिए। जो बहुत जरुरी है। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बनाकर लागू करे और हापुड़ की घटना में जो अधिवक्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गये हैं वह वापस हों और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। साथ ही मेरी मांग है कि बार कौंसिल लाइब्रेरी फंड हमेशा की तरह उपलब्ध कराये। जिससे अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। ०१ जनवरी १९६१ को जन्मे सामान्य परिवार में जागेश्वर प्रसाद के पिता मोती लाल कुशवाहा कृषक हैं। नौलखा निवासी जागेश्वर प्रसाद ने १९८३ में अपनी वकालत पूर्ण की और १९८४ में रजिस्ट्रेशन कराकर वकील हितों के लिए अधिवक्ताओं के साथ होकर कार्य करने लगे। कचहरी में बैठने के बाद जीवनयापन का मुख्य तरीका वकालत बना। वर्तमान में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। ९५० सीओपीधारक मतदाता हैं। सभी का सहयोग मिल रहा है। हमेशा बार व बेंच का सामंजस्य बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जरुर अधिवक्ताओं का समय-समय पर उत्पीडऩ करती है। जिसे रोकना मेरा कर्म है।
