दो युवकों को अपने साथ ले गयी जम्मू कश्मीर की पुलिस

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। बीती रात दविश के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी है। बताते चलें कि उनके ऊपर ऑनलाइन ठगी का आरोप है। दरअसल रविवार रात जम्मू कश्मीर के डीएसआई गुरुजीत सिंह, हेड कांस्टेबिल तारिक हुसैन, एसजीसीटी नरेश कुमार, एफडी मो0 आमीन नें जनपद की एसओजी की मदद से थाना क्षेत्र में कई जगह दविश दी थी। पुलिस नें विशाल पुत्र आदेश निवासी परसपुर, आदेश पुत्र सारनाम निवासी चदोखा को गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर 3 लाख 25 हजार रुपए ठगी का आरोप है। राजेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर साथ ले गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जम्मू कश्मीर में ऑनलाइन ठगी हुई है। जिसमें दोनों का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *