सांसद से भी हो चुका है विवाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग के जेई द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन का स्टीमेट के नाम पर २० हजार रुपये सेवा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए पीडि़त ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। तहसील अमृतपुर के ग्राम गूजरपुर पमारान निवासी आनन्द कुमार पुत्र जवाहर ने डीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि ६ अक्टूबर को जेई होरीलाल द्वारा मेरा ट्यूबवेल कनेक्शन का स्टीमेट बनाया गया। मेरी लाइन ११ हजार कनेक्शन से होना था। जिसकी दूरी केवल ८५ मीटर थी, लेकिन विद्युत विभाग के जेई ने १३० मीटर पर स्टीमेट बनाया। जब मैंने कहा कि इतनी दूरी अधिक क्यों दर्शायी है तो बोले कि कनेक्शन चाहते हो तो जो मैं कहंू वही करों और २० हजार रुपये अलग से मुझे सुविधा शुल्क दो। जब मैंने मना कर दिया तो बोले कनेक्शन नहीं हो पायेगा। जिसके चलते मेरी फसल सूख रही है। शिकायतकर्ता ने किसी अन्य जेई से जांच कराकर कनेक्शन दिलाये जाने व दोषी जेई के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। बताते चले कि बीते माह विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में फंसे लोगों की सिफारिश में सांसद मुकेश राजपूत ने जेई को फोन किया था। इस दौरान जेई को जूतों से मारने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियों में सामने आयी थी। जेई संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी। ———————-
