कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर जूली राजपूत ने जनपद का नाम किया रोशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद की जूली राजपूत ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। 13, 14 अक्टूबर को जीआईसी बंगरा जालौन में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद की चार कुश्ती खिलाड़ी जूली राजपूत, निशा परिहार, नेहा पाल, आस्था वर्मा ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूली राजपूत ने ५३ किलो भार वर्ग में ३ कुश्ती मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व भी गत वर्ष रांची में आयोजित राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में जूली राजपूत रजत पदक प्राप्त किया था। जूली के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डा0 पल्लव सोमवंशी, सचिव अरुण यादव, संजीव कटियार, अतुल कटियार, दीपक ने जूली को बधाई दी। जूली के जनपद वापस आने पर जिला कुश्ती संघ द्वारा महिला खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *