जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जूना अखाड़े की ओर से नगर में प्रवेश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जूना अखाड़े के महंत सत्यगिरी महाराज ने मेला श्री रामनगरिया सीढ़ी नम्बर 6 से यात्रा प्रारंभ होकर पांचाल घाट होते हुए कादरीगेट, साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, तिकोना रेलवे स्टेशन, चौक, नेहरु रोड, घुमना, लालगेट, आवास विकास मसेनी होते हुए मेला क्षेत्र पहुंची। कादरीगेट पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके साथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जूना अखाड़ा की ओर से निकाली गई संतों की यात्रा में महंत सत्यगिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना व मेला क्षेत्र में आये हुए कल्पवासियों में हिन्दुत्व की भावना जाग्रत करना एवं परमात्मा के प्रति ध्यान लगाना और भगवान को मानना जरुरी है।
इस उद्देश्य से जागरुक करते हुए यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद मेला रामनगरिया पहुंची यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। आशीष मिश्रा भईयन, कोमल पाण्डेय, विमल यादव, प्रवक्ता वीरेन्द्र गिरी महाराज ने यात्रा की व्यवस्था देखी। बड़ी संख्या में साधु संतों के अलावा लोग शामिल हुए। जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में प्रमुख रुप से विपिन दुबे, धर्मदेव महाराज, जयवीर पुरी, श्यामपुरी, श्यामेन्द्र गिरी, कन्हैया दास रामताल आश्रम, वीरेन्द्र पुरी, चन्द्रगिरी, शंकर गिरी, जगदीश पुरी, जयवीर पुरी मौजूद रहे। इस दौरान आचार्य अम्बरीश महाराज, सुधांशु दत्त द्विवेदी, सनी गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुमित गुप्ता, पंकज राठौर, मनीष गुप्ता, सागर गुप्ता, ओमनिवास पाठक, गिरीराज दुबे, पप्पी दीक्षित, सोनू वर्मा, सौरव शर्मा, मोनू सक्सेना, नितिन गुप्ता, पंकज गुप्ता, शालू गुप्ता, संजू गुप्ता, शुभम सक्सेना, रतन ऋषि गुप्ता, विश्वास गुप्ता, पिन्टू वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, साहित मिश्रा, सौरव गुप्ता, गोपाल सक्सेना, कुलदीप, राज भारद्वाज, दिलीप भारद्वाज, लक्ष्मन सिंह, अजय गुप्ता, विक्रांत अवस्थी, कोमल पाण्डेय, प्रिंस शुक्ला, प्रदीप सिंह राठौर, गोविन्द वर्मा, उदित मिश्रा, अंकित पाल, विकास अग्निहोत्री, अभिषेक अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, बाबू अग्निहोत्री, धीरज पाण्डेय, टिंकल यादव, गोपाल सक्सेना, संजय कटियार, विनीत द्विवेदी आदि ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
जूना अखाड़ा द्वारा नगर में निकाली गई धूमधाम से शोभायात्रा
