कलश व दिया सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कंपिल, समृद्धि न्यूज। बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कलश व दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।गुरुवार को कस्बे के नेशनल पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव से पूर्व कलश व दिया सजाओ प्रतियोगिता का आए हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रकार के आकर्षक कलश व दिए सजाए। कुछ छात्र-छात्राओं ने दीपोत्सव पर्व की पेंटिंग भी बनाई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में दीप लेकर अंधेरे को दूर करने का संदेश दिया। कक्षा 1 की मेहमूना को, कक्षा 2 की आशिया, कक्षा 3 की प्रिया, कक्षा 4 की मरियम एवं कक्षा 5 की अपर्णा को प्रथम पुरुस्कार दिया गया। विद्यालय प्रबन्धक जेड-ए-जमाल ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को दीपावली पर चाइनीज मालाओं और सामान से होने वाले नुकसान भी बताए। प्रतिभागियों ने शानदार कलाकृतियों का निर्माण किया। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दीपक से रोशनी करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *