कायमगंज ब्लाक के ग्राम नीबलपुर में निकाली गयी मेरी माटी मेरा देश के तहत कलश यात्रा

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नीबलपुर में बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीण शिक्षकों और छात्रों ने पंच प्रण की अवधारणा को स्वीकार करने की शपथ ली। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ग्राम नीबलपुर में ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव सुधीर श्रीवास्तव ने प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए कहा इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद कर उनका सम्मान करना हैै। विकसित भारत का लक्ष्य गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही उद्देश्य है।
अमृत कलश यात्रा के दौरान ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव सुधीर श्रीवास्तव, कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक सैय्यद आरिफ जमाल प्रधानाध्यापक, प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, रूचि गंगवार प्रधानाध्यापक, अनिल सिंह सहायक अध्यापक, सिद्धी गंगवार सहायक अध्यापक, राजीव कुमार सहायक अध्यापक, कैलाश चंद्र शिक्षामित्र, रामप्रताप रोजगार सेवक, प्रिया गौतमी पंचायत सहायक, मानसिंह मेंबर, उपेंद्र यादव, सुशांत सिंह, शिवरतन, निलेश, सर्वेश उर्फ बाबा, अनिरुद्ध, संजीव, अजय सिंह, अरुन शाक्य, अंकित, मोहिनी वीसी सखी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *