नौ घंटा विलंब से रविवार सुबह स्टेशन पर पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे स्टेशन पर रविवार को कोहरे के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित हुई। जो लगभग 9 घंटे विलंब से फर्रुखाबाद पहुंची।
कालिंद्री एक्सप्रेस को शनिवार रात 9:45 बजे फर्रुखाबाद पहुंचना था, लेकिन यह रविवार सुबह स्टेशन पर आई। इस ट्रेन की अत्यधिक देरी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मथुरा से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी रविवार को ढाई घंटे देरी से पहुंची। इसका निर्धारित समय सुबह 3:10 बजे था, लेकिन यह 5:49 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन पर आई। इसी तरहए साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5:25 बजे के बजाय 6:46 बजे पहुंची। जिससे यह एक घंटे से अधिक विलंब से रही। कानपुर एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन फर्रुखाबाद से 3:35 बजे रवाना होने के बजाय 4:59 बजे चली, जो डेढ़ घंटे की देरी थी। भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस भी सुबह 5:35 बजे के बजाय 7:20 बजे पहुंची और 8:29 बजे रवाना हुई। फर्रुखाबाद से 6:45 बजे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 7:26 बजे रवाना हुई। इसके अतिरिक्त लखनऊ जंक्शन को जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई। ट्रेनों की इस देरी और रद्द होने के कारण गलन भरी सर्दी में यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। जिससे उन्हें काफी असुविधा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *