फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने कैश कलेक्शन कर्मचारी को गोली मारकर सात लाख रुपये लूटने वाले मास्टर माइंड का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपी से लूट की कुछ नकदी भी बरामद की है, जबकि गिरफ्तार आरोपी का छोटा भाई व चचेरा भाई अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकवाई निवासी राजेश पुत्र कप्तान लाल के साथ विगत 15 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लगभग 7 लाख की नगदी लूट ली गई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरो व मोबाइल जो की घटनास्थल पर आरोपियों का छूट गया था उसके सहारे तलाश में जुटी थी। घटना के लगभग 6 दिन गुजर जाने के बाद रविवार को शाम 4 बजे पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटना का अनावरण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल कपिल कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी जरौठा बलदेव मथुरा ही मास्टरमाइंड था। जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास 1,84,500/- रुपये व एक मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व एक पर्स बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी कपिल कुमार पूर्व में मंडी रोड़ स्थित इफको में साल 2024 में कार्य करता था। उसी दौरान राकेश कुमार कैश लेने इफको में आता था। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड कपिल नें अपने छोटे भाई निखिल व चचेरे भाई मनीश सिकरवार पुत्र सोबरन सिंह के साथ लूट की योजना बनायी। मास्टरमाइंड कपिल की योजना अनुसार उसके छोटे भाई छोटे भाई निखिल, चचेरे भाई मनीष ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गोली मनीष सिकरवार नें चलायी थी। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपी निखिल व मनीष सिकरवार को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया की घटना के मास्टरमाइंड कपिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंडों पर इनाम घोषित है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
कैश कलेक्शन कर्मचारी से लूट के मास्टर माइंड को पुलिस ने दबोचा
