मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। सामने गड्ढा आ जाने से अचानक कार चालक ने ब्रेक लगा दिये। जिससे पीछे बाइक से आ रहा कांवरियां कार से टकराकर गिरकर घायल हो गया। जिस पर पीछे चल रहे अन्य कांवरिया साथियों ने कार को रोकर चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को थाने ले गयी। वहीं कांवरियों ने भी थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
थाना नवाबगंज के गांव भगौरा निवासी सुनील कुमार जाजपुर बंजारा निवासी अपने साले अनिल कुमार की ईको कार संख्या यू.पी.76 एएस 595 से अपनी पुत्री जनपद इटावा के बसरेहर से अपनी पुत्री रीना को लेकर वापस आ रहे थे। कार में रीना के साथ उसकी भाभी वर्षा एवं भतीजे मोहित व सक्षम भी बैठे थे। जैसे ही कार रात 8:30 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंची, तभी सामने अचानक गड्ढा आ जाने से ईको चालक ने अचानक से ब्रेक मार दी। जिससे पीछे चल रहे कावड़ लेने फर्रुखाबाद जा रहे जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के गांव नगला केरी निवासी शिवम कुमार की मोटर साइकिल कार के पीछे से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गयी। जिससे मोटरसाइकिल में बैठे शिवम कुमार घायल हो गया। साथ में चल रहे जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ के गांव म्योरा चक निवासी 20 से 25 कांवरियों ने कार रोककर कार चालक अनिल कुमार के साथ जमकर मारपीट कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ईको कार को थाने ले आई। कांवरियों ने थाने में पहुंचकर जमकर बवाल काटा। थाना पुलिस ने घायल शिवम का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। घायल शिवम कुमार ने बताया की अलावलपुर गांव के पास कार चालक मोटरसाइकिल में कट मारकर भाग गया था। जिसको साथ चल रहे अन्य लोगों ने मुख्य चौराहे पर पकड़ लिया था। कार चालक अनिल कुमार ने बताया की कांवरियों ने कार में बैठी महिलाओं के साथ भी अभद्रता की है।
मोटर साइकिल में कट लगने से कांवरियों ने कार चालक को पीटा
