ट्रैक्टर से गिरकर कांवडिय़े की मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर से गिरकर कांवडिय़ा की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान निवासी 23 वर्षीय अक्षय पुत्र रामबहोरन सक्सेना बुधवार को शाम ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर अपने आधा सैकड़ा लोगों के साथ कांवड़ लेकर लखीमपुर खीरी गोला जा रहा था। टै्रक्टर पर डीजे लगा था।
थाना राजेपुर के ग्राम बदायूं मार्ग राजेपुर तिराहे पर टै्रक्टर के पहुंचने पर बे्रकर पर धक्का लगने से वह सिर के बल नीचे गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। साथ चल रहे बाइक सवार उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। साथी जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर मां रामबेटी, पत्नी बंदना, पिता रामबहोरन आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *