फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लखनऊ से आयी कायाकल्प टीम ने लोहिया महिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों से जानकारी की।
मंगलवार को आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल में लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने ओपीडी से लेकर विभिन्न वार्डों तक की सुविधाओं को देखा और मरीजों से भी जानकारी ली। टीम में शामिल डॉ0 राजेश कुमार और उनके साथ एक अन्य चिकित्सक ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम लेबर रूम पहुंचीष। जहां स्टाफ नर्स से प्रसव, सिजेरियन और सामान्य डिलीवरी के बारे में पूछताछ की गई। टीम ने दवाओं की उपलब्धता और वितरण की जानकारी भी ली। महिला वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से टीम ने बेडशीट बदलने की व्यवस्था और अस्पताल से मिलने वाले नाश्ते व खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। प्रसूताओं ने बताया कि उन्हें नाश्ता और खाना समय पर मिल रहा है और बेडशीट भी प्रतिदिन बदली जाती है। टीम ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के आधार पर अस्पताल को नंबर दिए जाते हैं। इन नंबरों के आधार पर भारत सरकार द्वारा अस्पताल का कायाकल्प कार्यक्रम के तहत चयन किया जाता है। इसी दौरान एक अन्य चिकित्सक ने लोहिया पुरुष अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
लखनऊ से आयी कायाकल्प टीम ने लोहिया अस्पताल का किया निरीक्षण
