स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 में कायमगंज नगर पालिका को प्रथम स्थान

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 में नगर पालिका कायमगंज को प्रथम स्थान मिला है। इस मौके पर अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारियों ने कर्मचारियों को बधाई दी।
नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा के नेतृत्व व दिशा निर्देशन के फलस्वरूप स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के आज घोषित परिणामस्वरूप नगर पालिका परिषद कायमगंज को राज्य स्तर पर 99वां स्थान प्राप्त हुआ, जबकि 2023 में 140 वां स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं संपूर्ण भारत वर्ष में 263वां स्थान, जबकि 2023 में १262वां प्राप्त हुआ था। वर्ष 2023 में नगर पालिका ओडीएफ प्लस की श्रेणी में थी, जो स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में एडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी में आ गयी है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर नगर पालिका परिषद कायमगंज के समस्त उच्च अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग की संपूर्ण टीम, एसबीेएम की टीम, सभी कर्मचारियों व अन्य सभी सहयोगियों नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी डॉ0 लवकुमार ने बधाई दी है। नगर पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों से कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन का नतीजा है कि जनपद में हम प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह इसी प्रकार पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *