जनपद माध्यमिक एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में कायमगंज जोन बना विजेता

सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरुस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का हुआ समापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को मुख्य अतिथि सीओ सिटी व जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा समापन किया गया। 67वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही थी। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता के संयोजक लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर तथा सह संयोजक कैप्टन बलविंदर सिंह तथा डॉ0 नीतू मसीह ने रैली सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 270 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 8 प्रतिभागियों ने चैंपियनशिप जीती। कायमगंज जोन विजेता टीम रही। जबकि उपविजेता टीम फतेहगढ़ जोन रहा। चैंपियनशिप में सीनियर बालक वर्ग में सुशील कुमार आरपी इंटर कॉलेज, दीपक कुमार बाबा रामदीन चोखेलाल इंटर कॉलेज, जूनियर वर्ग में अनिकेत आरपी इंटर कॉलेज, अभिषेक केएसआर कम्पिल इंटर कॉलेज, सब जूनियर में अंकित राजपूत एसडी इंटर कॉलेज पहला, जबकि बालिका वर्ग में सीनियर वर्ग में रामा जीजीआईसी फतेहगढ़ तथा सब जूनियर में नैंसी तथा प्रतीक्षा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, एनएकेपी इंटर कॉलेज, सिटी गल्र्स इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के छात्राओं ने की। शनिवार को 400 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, सत्यम सिंह द्वितीय रहे। 5 हजार मीटर क्रास कन्ट्री दौड़ में राहुल कुमार प्रथम, श्यामसुंदर राजपूत द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग जैवलिंग थ्रो में मोनिका देवी प्रथम, अंजली द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में रानी दीक्षित प्रथम, स्वेता रानी द्वितीय रही। सीनियर बालिका वर्ग जैवलिंग थ्रो में जूली सिंह प्रथम, रागिनी द्वितीय रही। 3 हजार मीटर क्रास कन्ट्री दौड़ में किरन पाण्डेय प्रथम, कामिनी द्वितीय रही। ४०० मीटर दौड़ में रमा देवी प्रथम, मधु रानी द्वितीय रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा 400 मीटर रिले रेस का आयोजन कराया गया। संयोजक लेफ्टिनेंट गिरजा शंकर द्वारा सभी प्रतिभागियों को सुभाशीष देते हुए अपनी-अपनी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभा निखारते हुए अपने देश का नाम रोशन करने के लिए संदेश दिया गया। सह संयोजक कैप्टन बलविन्दर सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। सह संयोजिका डा0 नीतू मसीह ने सीओ सिटी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। शिक्षक संघ के मण्डली अध्यक्ष महिपाल सिंह व जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को नगद उपहार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से अतुल दास, देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, केशव गंगवार, सुनील पाल, राहुल यादव, रितु मिश्रा, आरती यादव, सुब्रत शाक्य, अर्जुन प्रताप सिंह, नेहा भारद्वाज, शुभम मौर्य, देवेश कुमार, अनुराग पटेल आदि रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष कटियार, रामदास, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, इंदू मिश्रा, ऐस्तर रोज दयाल, रीता दुबे, रजिन्द्र सिंह शाक्य, डा0 बृजभूषण सिंह, दीन बंधु मौजूद रहे। संचालन सुधाकर चतुर्वेदी व डा0 यशवंत सिंह ने किया। लेखा में मयंक रस्तोगी, प्रदीप जायसवाल, अमिताभ सिंह, विश्व प्रकाश, प्रबल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा, निशीत सक्सेना, हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि लोगों ने व्यवस्था देखी। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, संजीव चौहान, प्रशांत कुमार मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आदेश गंगवार, राजेश निरालो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *