लोकसभा चुनाव लड़ेगा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा. खडूर साहिब से उसकी उम्मीदवार का ऐलान हुआ है. इन दिनों वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. उस पर एनएसए लगाया गया है. अमृतपाल की उम्मीदवारी के ऐलान को लेकर उसके परिवार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. बीते साल अमृतपाल देश में सुर्खियां बना था. अजनाला थाने पर हुए हमले के बाद पंजाब ही नहीं पूरे देश ने अमृतपाल की करतूतें और साजिशें देखी थीं. अपने साथी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को रिहा करने के लिए अमृतपाल और उसके समर्थकों ने पुलिस के साथ हिंसक झड़प की थी. सैकड़ों लोगों ने थाने पर धावा बोल दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *