नववर्ष पर गाजे बाजे के साथ निकली खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। नववर्ष के पावन अवसर पर नगर कंपिल में खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ बड़े ही श्रद्धा और उत्साहपूर्वक निकाली गई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
गुरुवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों द्वारा श्री रामलीला ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर की प्रमुख गलियों पट्टी मदारी, मैन चौराहा, गंगा रोड, रामेश्वर नाथ होते हुए पुन: श्री रामलीला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। जो पगड़ी धारण किए तथा हाथों में पीले झंडे लिए भक्ति में लीन नजर आए। सुसज्जित विमान पर खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को भव्य आभूषणों से अलंकृत कर विराजमान किया गया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा के मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा की गई तथा आरती उतारकर प्रसाद का वितरण भी किया गया। जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर सत्यगिरि महाराज, रजनेश राजपूत, अनुज राजपूत, शशिकांत सैनी, अभिनय, अम्बुज कश्यप, आदेश वर्मा, स्वदेश चंद्र राजपूत सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *