वकालत खाना में धूमधाम से मनाया गया खिचड़ी का कार्यक्रम

जिला जज सहित न्यायिक अधिकारी हुए शरीक।

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में बुधवार को वकालत खाना परिसर में परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ खिचड़ी का कार्यक्रम मनाया गया।इस कार्यक्रम में जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव सहित कई न्यायिक अधिकारी भी शामिल हुए जिनका बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पूजन अर्चन के साथ हुई जिसके बाद सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया।पाठ की समाप्ति के बाद शुरू हुए हवन में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों साथ कई अधिवक्ता भी शामिल रहे।पूजन और हवन की समाप्ति के बाद सामूहिक खिचड़ी भोज शुरू किया गया।इस सामूहिक भोज में जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव के साथ कई न्यायिक अधिकारियों ने भी पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठकर खिचड़ी खाई।कार्यक्रम की समाप्ति पर इस बारे में बार एसोसिएशन महामंत्री विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से बार एसोसिएशन सभागार में खिचड़ी का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए जिनके साथ कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव,बार एसोसिएशन अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय,एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय,उपाध्यक्ष केशव राम वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रथम राजेश कुमार श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री द्वितीय रविंद्र पांडेय,कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह,कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र पांडेय,रणधीर पांडेय,दीपक कुमार तिवारी,सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव, सुरेश सिंह,रामभवन चौरसिया, रामशंकर तिवारी,वीरेंद्र कुमार शर्मा,शैलेंद्र त्रिपाठी,मनीष कुमार पांडेय,विजय द्विवेदी सुशील पांडेय,अखंड यादव,आदर्श मिश्रा,प्रभाशंकर पांडेय,साहित्य सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता व आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *