नहाते समय किशोर की बूढ़ी गंगा में डूबकर मौत

कंपिल समृद्धि न्यूज । भैंस चराने गए किशोर की नहाने के दौरान बूढ़ी गंगा में डूबने से मौत हो गयी। खेतो में काम कर रहे किसानों ने देर शाम किशोर के शव को पानी में उतराते देख स्वजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी शेर सिंह शाक्य का पंद्रह बर्षीय पुत्र रमाकान्त सोमवार सुबह दस बजे खेतो की तरफ भैंस चराने गया था। दोपहर के समय वह वहां से गुजरी बूढ़ी गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। शाम तक किशोर के घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों ने बूढ़ी गंगा में किशोर का शव उतराते देखा। किसानों ने मामले की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक पांच भाई बहिनो विकास ए रमाकान्त ए आकाश ए मोरकली व संतोषी में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां मीरा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने घटनास्थल पहुँच स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटायी और आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *