कन्या जन्मोत्सव में 11 बच्चियों को वितरित की गई किटें

 महिला आयोग की सदस्य व विधायक ने तुलसी के पौधे किये वितरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र मोहम्मदाबाद में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी व विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर ने सीएचसी में 11 बच्चियों को किट और तुलसी का पौधा देते हुए कहा कि जनमानस कि सोच को बदलने की जरूरत है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, खेल, स्पेस आदि में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग सुनीता सैनी, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, एमओआईसी गौरव यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, डा0 सर्वेश कुमार यादव एमओआईसी, जिला मिशन समन्वयक नेहा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुमुदिनी रमन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *