भाजपा नेता की मौत के मामले में कोतवाल व चौकी इंचार्ज निलंबित

हरदोई , समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने छुट्टी से वापस लौटते ही विधानसभा शाहाबाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ गौरी की हत्या के मामले मे बीती रात उनके घर जाकर परिजनो से पूछताछ की तथा घटनास्थल पर भी जाकर निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी पर लापरवाही एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। परिजनो ने मामले के विवेचक उपनिरीक्षक राकेश यादव पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कोतवाल पर लगे आरोपो की जांच क्षेत्राधिकारी शाहाबाद को सौंपी। क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट मे प्रथम दृष्टया उन पर लगे आरोप सही पाये गये। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद उमेश त्रिपाठी एवं उप निरीक्षक राकेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तथा क्षेत्राधिकारी नगर हरदोई को सात दिन में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो को हिदायत दी है कि कोई भी पुलिस कर्मी अपने दायित्वों मे लापरवाही न बरते अन्यथ: उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *